कालाढूंगी में सट्टे के खेल’ 17 वर्षीय किशोर की गई जान, पैसे के लेनदेन में गटका जहर,

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

कालाढूंगी क्षेत्र के कोटाबाग में सट्टे की लत और उसके बाद उपजे विवाद ने एक 17 वर्षीय किशोर की जान ले ली। मृतक की पहचान जगदीश के रूप में हुई है। आरोप है कि सट्टे की खाइबाड़ी (लेनदेन) के चलते उपजे विवाद में किशोर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले का उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उसने कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा है और परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है।

वायरल वीडियो ने खोली सट्टे के कारोबार की पोल

मृतक जगदीश ने मरने से पहले अपना एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जो अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में उसने सट्टे के अवैध कारोबार से जुड़े कुछ लोगों का जिक्र किया है और उन पर पैसे के लेनदेन को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। यह वीडियो अब पुलिस के लिए जांच का मुख्य आधार बन गया है।

कोटाबाग में फल-फूल रहा अवैध धंधा

स्थानीय लोगों का कहना है कि कोटाबाग में सट्टे और जुए का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन ऐसे मामले सामने आते हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई न होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। एक मासूम की जान जाने के बाद अब ग्रामीण लामबंद हो गए हैं और पुलिस-प्रशासन से अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने की मांग कर रहे हैं।एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *