ठेकेदार धनंजय के साथ बैंक पर भी लगे गंभीर आरोप

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी के चर्चित ठेकेदार धनंजय एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं शहर के कुछ व्यापारियों ने उन पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं व्यापारियों ने मामले में बैंक अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि पूरे मामले में बैंक के कुछ लोगों की मिलीभगत की आशंका है और तमाम विवादों के बावजूद संबंधित ठेकेदार को करोड़ों रुपये के लोन लगातार पास किए जाते रहे इसी मामले को लेकर आज हल्द्वानी में व्यापारियों ने प्रेस वार्ता कर अपनी बात रखी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की प्रेस वार्ता के दौरान व्यापारियों ने दावा किया कि उन्हें प्रॉपर्टी का सौदा दिखाकर भरोसे में लिया गया था। व्यापारियों का कहना है कि एडवांस रकम देने के बाद भी उन्हें न तो जमीन पर अधिकार मिला और न ही उनका पैसा वापस किया गया व्यापारियों ने बैंक अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कुछ बैंक कर्मियों की मिलीभगत से संबंधित व्यक्ति को करोड़ों रुपये के लोन स्वीकृत किए गए। अब पीड़ित व्यापारियों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।फिलहाल लगाए गए आरोपों पर संबंधित पक्ष की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है। व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने मामले को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन उनकी ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। व्यापारियों के अनुसार इसके बाद उन्होंने कुमाऊं आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल से न्याय की मांग की। उनका दावा है कि आईजी के हस्तक्षेप के बाद मामले में जांच की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *