ट्रक में चालक का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

ऊधमसिंहनगर। जिले के दिनेशपुर स्थित कंपनी के यार्ड में खड़े ट्रक में उसी के चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच तहकीकात की और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक जाफरपुर स्थित न्यू डंडिया ट्रांसपोर्ट कंपनी के यार्ड में खड़े ट्रक में उसी के चालक अजय पाल (53) निवासी अमरोहा का शव मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement