संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए : इन्दर पाल आर्य

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, नैनीताल के जिलाध्यक्ष श्री इन्दर पाल आर्य की अध्यक्षता में मंगलवार को कांग्रेस भवन, स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इन्दर पाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र, बूथ एवं ग्राम स्तर पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ कार्य करते हुए कांग्रेस की विचारधारा, नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करे। उन्होंने कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेगा बैठक के दौरान संगठनात्मक विस्तार के क्रम में श्री जुगल किशोर को धारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, अनुसूचित जाति विभाग, नैनीताल का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष इन्दर पाल आर्य ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में धारी ब्लॉक में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में नई ऊर्जा मिलेगी बैठक में जिला कार्यकारिणी के विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक का सफल संचालन सोशल मीडिया प्रदेश सचिव उत्तराखण्ड कॉंग्रेस विनोद कुमार पिन्नु ने किया इस अवसर पर राहुल छिमवाल, प्रदेश सोशल मीडिया सचिव विनोद कुमार पिन्नू, राधा आर्य, महेशानंद, यशपाल आर्य, लक्ष्मण धापोला,जगदीश चन्द्र भारती, प्रकाश आर्य सहित जिला, विधानसभा, ब्लॉक, नगर, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं अनुसूचित जाति विभाग के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *