रामलीला मैदान के शुद्धिकरण पर कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा सरकार का पुतला फूंक जताया विरोध

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस की सभा के बाद कराए गए शुद्धिकरण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए शुद्धिकरण को कांग्रेस ने राजनीतिक और अपमानजनक कृत्य बताते हुए आज भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि राजनीतिक कार्यक्रम के बाद धार्मिक भावनाओं को आधार बनाकर इस तरह का शुद्धिकरण कराया जाना लोकतांत्रिक और सामाजिक सौहार्द के खिलाफ है पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर माहौल खराब करने और राजनीतिक दुर्भावना से काम करने का आरोप लगाया। वहीं, प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि इस तरह की राजनीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement