राष्ट्रीय कला मंच के तत्वावधान में हल्द्वानी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

 

*हल्द्वानी, 12 अगस्त*। राष्ट्रीय कला मंच के तत्वावधान में मंगलवार को हल्द्वानी शहर में एक भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना एवं भारतीय कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात गीतांजलि म्यूजिक क्लास के बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बच्चों ने *कुमाऊंनी लोकगीत* भी प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति में नियोली, हुड़का काँसे की थाली एवं अन्य कुमाऊंनी वाद्य यंत्रों का प्रयोग किया गया।

इसके बाद शास्त्रीय गायन, वादन एवं नृत्य की प्रस्तुतियाँ दी गईं। शास्त्रीय, लोक एवं पौराणिक नृत्य-नाट्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गजराज बिष्ट जी, महापौर, हल्द्वानी रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं।

विशिष्ट अतिथि सुश्री कुमौलिका जी, राष्ट्रीय सह-संयोजक, राष्ट्रीय कला मंच; मुख्य वक्ता प्रो. सतीश जी, बीएचयू; अति विशिष्ट अतिथि श्री एन.एस. बंकोटी जी, प्राचार्य, एम.बी.पी.जी. कॉलेज; तथा विशेष अतिथि *श्री सूरज रमोला जी*, राज्य विश्वविद्यालय कार्य संयोजक उपस्थित रहे काशी से आईं प्रिंसी कुमारी जी ने सावन के अवसर पर शिव वंदना पर शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। लखनऊ से आए आदित्य एवं उनके समूह ने सूफी संगीत प्रस्तुत किया। महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने “समुद्र मंथन” नाट्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में गीतांजलि बेलवाल ने “वंदे मातरम” गाकर समापन किया कार्यक्रम में वेदांग, वेदांश, तृषाण, कृषा, सिद्धार्थ, गरिमा, आदित्य, पार्थ, गर्वित, उमेश, राजीव, परिधि, मौर्य, महिका, दिव्यांश, निकिता, योगेश, पार्थ, वैष्णवी, रेनू, प्रशंसा, रीवा, मयंक, जयदीप, हर्षिता, यश और अनिरुद्ध आदि बच्चों ने भाग लिया।

अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किए गए।

इस अवसर पर *गीतांजलि बेलवाल*, राष्ट्रीय कला मंच उत्तराखंड प्रांत सह-संयोजक; *श्री कैलाश बिष्ट जी*, विभाग संगठन मंत्री नैनीताल; *श्री धीरज गडकोटी जी जिला संयोजक नैनीताल*; *श्री यतिन पांडे जी*, जिला एसएफएस संयोजक; *श्री सतीश त्रिपाठी जी* सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *