ब्रेकिंग न्यूज़ नैनीताल के मुक्तेश्वर में पर्यटकों की भरी बस खाई में गिरी जिसने से 22 लोग घायल हुए

दीपक अधिकारी

नैनीताल, हल्द्वानी

नैनीताल के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को रैस्क्यू करने का काम जारी है नैनीताल जिले में सुंदर पर्यटक स्थल मुक्तेश्वर घूमने गए पर्यटकों की बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस में चालक समेत कुल 22 लोग सवार थे। मुक्तेश्वर के समीप सतबुंगा नामक स्थल के पास बस के गिरने की जानकारी मिलने के बाद एन.डी.आर.एफ., पुलिस, एस.डी.आर.एफ., जिला प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। बस पर्यटकों से भरी होने के कारण जिम्मेदारियां और भी अधिक बढ़ गई। बस की 21 सवारियों को सावधानीपूर्वक एक एक कर निकालने के बाद घायलावस्था में एम्ब्युलेंस से भवाली व नजदीकी सी.एच.सी.सेंटर भेजा गया। एक यात्री के बस के नीचे दबे होने की जानकारी के बाद सभी ने रैस्क्यू कार्य को बेहतर किया। इस मौके पर भावली के सी.ओ.रविकांत सेमवाल घटना की जानकारियां लेते हुए मौके पर डटे रहे। लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिरी बस के घायलों को रैस्क्यू टीम ने ह्यूमन चेन बनाकर सड़क तक पहुंचाया। सभी यात्री फरीदाबाद के बताए जा रहे हैं जो बस संख्या यू.पी.14 क्यू.टी.9690 में मुक्तेश्वर घूमकर वापास भवाली की तरफ लौट रहे थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement