काली सेना ने मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन, स्वामी आनंद स्वरूप पर दर्ज FIR वापस लेने की मांग

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में काली सेना ने टिहरी में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर आवाज उठाई है काली सेना के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड के नाम सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के माध्यम से ज्ञापन भेजा ज्ञापन में शांभवी पीठाधीश्वर एवं काली सेना के संस्थापक स्वामी आनंद स्वरूप के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा दर्ज की गई एफआईआर को वापस लेने की मांग की गई काली सेना के राष्ट्रीय सचिव विशाल शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा संगठन का कहना है कि टिहरी में नाबालिग बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना बेहद गंभीर है और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए काली सेना ने स्वामी आनंद स्वरूप पर दर्ज एफआईआर को वापस लेने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद पाठक, महानगर अध्यक्ष मनोज देवल, आलोक शर्मा समेत काली सेना के कई सदस्य मौजूद रहे काली सेना ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आगे भी आंदोलन का रास्ता अपना सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *