रक्षासूत्र के पावन बंधन में बहनों का स्नेह और आशीर्वाद बना मनोज पाठक का संबल

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

 

हल्द्वानी। राष्ट्रभाव और राष्ट्र की एकता की भावना को सर्वोपरि मानते हुए भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह के पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर आज विठौरिया स्थित एकपर्णिका भवन में आत्मीय एवं भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर कालाढूंगी विधानसभा के हल्द्वानी ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों, ग्राम सभाओं एवं वार्डों से बड़ी संख्या में पहुंचीं बहनों ने भाजपा नेता श्री मनोज पाठक जी की कलाई पर प्रेम और विश्वास का रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए अपना स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभाशीष प्रदान किया बहनों के इस आत्मीय स्नेह से अभिभूत श्री मनोज पाठक जी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि यह प्रेम, विश्वास, जिम्मेदारी, सम्मान और संकल्प का पवित्र बंधन है। बहनों द्वारा बांधा गया प्रत्येक रक्षा सूत्र उनके लिए केवल एक धागा नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा, सुरक्षा एवं समर्पण की जिम्मेदारी का स्मरण कराता है उन्होंने कहा, “मेरी सभी बहनें मेरे लिए परिवार का हिस्सा हैं। आपका स्नेह और आशीर्वाद मेरे जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। आपकी कलाई पर बंधे इस रक्षा सूत्र की पवित्रता को मैं सदैव अपने हृदय में संजोकर रखूंगा और आपके सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों के लिए हर संभव प्रयास करता रहूंगा। रक्षाबंधन का यह पावन पर्व हम सभी को आपसी प्रेम, भाईचारे और राष्ट्र की एकता को और मजबूत करने का संकल्प देता है श्री पाठक ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव सम्मान और शक्ति का प्रतीक माना गया है। समाज की प्रगति तभी संभव है, जब हमारी माताएं और बहनें सुरक्षित, सम्मानित और सशक्त हों। उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनके सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की कार्यक्रम के दौरान बहनों ने भी श्री मनोज पाठक जी के प्रति अपना आत्मीय स्नेह व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर उनका साथ और संवाद परिवार जैसी आत्मीयता का अनुभव कराता है रक्षासूत्र के इस पावन बंधन ने भाई-बहन के प्रेम के साथ-साथ राष्ट्रभाव, सामाजिक समरसता और एकता के संकल्प को भी मजबूत किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement