नैनीताल जिले में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, शनिवार को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी/नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के बाद जनपद नैनीताल में मौसम ने करवट ले ली है। पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए शनिवार 24 जनवरी 2026 को जिले के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है  मौसम विभाग द्वारा 23 जनवरी को जारी चेतावनी के अनुसार 24 जनवरी को जनपद के कई हिस्सों में वर्षा और बर्फबारी की स्थिति बनी रह सकती है। वर्तमान समय में भी जिले के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ठंड में इजाफा दर्ज किया गया है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने की संभावना जताई गई है।कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने जिले के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 08 तक) में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी शनिवार को बंद रहेंगे।आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जारी आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी विद्यालय या संस्था द्वारा आदेश की अवहेलना किए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की अपील प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोग अतिरिक्त सतर्कता बरतें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement