दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
ब्रेकिंग न्यूज़ हरिद्वार
हरिद्वार जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, फोन कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज से मचा हड़कंप
हरिद्वार जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है।
आरोप है कि वरिष्ठ जेल अधीक्षक को फोन कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज के जरिए धमकी दी गई।
मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और धमकी देने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि जेल में वर्ष 2023 के एक मामले में रेप और पॉक्सो जैसी गंभीर धाराओं में विचाराधीन कैदी के तौर पर बंद शीला के पति हिमांशु चड्ढा ने कथित तौर पर यह धमकी दी।
आरोप है कि शीला ने डिप्टी जेलर के साथ अभद्र व्यवहार किया था, जिसके बाद जेल अधीक्षक ने उसे जेल नियमों का पालन करने की हिदायत दी थी।
दो दिन पहले हिमांशु चड्ढा, जो लुधियाना का निवासी और वर्तमान में ऋषिकेश में रह रहा बताया जा रहा है, जेल में मुलाकात के लिए आया था।
पुलिस अब फोन कॉल और मैसेज से जुड़े तथ्यों की जांच करते हुए आरोपी की तलाश में जुटी है।



