बंधक बनाकर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का आरोप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

पथरी में युवती को बंधक बनाकर ज्यादती का आरोप, शिकायत के अगले दिन पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में मध्य प्रदेश निवासी युवती को कथित तौर पर बंधक बनाकर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कराने के मामले में हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गुर्जर बस्ती से काठा पीर जाने वाले मार्ग से हिरासत में लिया। मामले में पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर को मध्य प्रदेश निवासी युवती ने थाना पथरी में प्रार्थना पत्र देकर कुछ व्यक्तियों पर उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की मामले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने थानाध्यक्ष पथरी को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम गठित कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों के साथ डिजिटल साक्ष्यों को भी खंगाला। आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई इसी दौरान 26 सितंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मुकदमे के मुख्य आरोपी शाहरुख पुत्र निसार निवासी ग्राम बादशाहपुर, थाना पथरी, हरिद्वार को गुर्जर बस्ती से काठा पीर जाने वाले मार्ग से हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है मुकदमा संख्या 489/2026 में पुलिस ने धारा 127(3), 64(2)(ड), 70(2), 319 बीएनएस तथा उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 5 के तहत कार्रवाई की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement