राजकीय इंटर कॉलेज मंगोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘विकसित भारत’ कार्यक्रम का किया आयोजन

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

– विधायक सरिता आर्या और प्रदेश कार्यकारिणी अनुसूचित मोर्चा प्रकाश आर्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

नैनीताल। न्याय पंचायत खुर्पाताल के ग्राम सभा मंगोली स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत “25 करोड़ बच्चों के सपनों का विकसित भारत” कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनु मोर्चा प्रकाश चंद्र आर्य, विशिष्ट अतिथि दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रकाश आर्य और स्कूली बच्चों ने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बच्चों ने 2047 विकसित भारत पर अपने प्रेरणादायी विचार रखे। नशामुक्ति पर आधारित नाटक विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें तंबाकू, शराब, ड्रग्स के दुष्प्रभाव दिखाकर नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनु मोर्चा प्रकाश चंद्र आर्य, प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी, क्षमा पांडे, गौरव गोस्वामी, मुकेश मेहरा, गोविन्द अधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, शिक्षक व ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement