कम फीस और गारंटीड प्लेसमेंट का दावा लेकर हल्द्वानी पहुंची फोनिक्स यूनिवर्सिटी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी। रुड़की स्थित फोनिक्स यूनिवर्सिटी ने रविवार को हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित एक होटल में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के बीच अपनी प्राथमिकताओं को साझा करते हुए कुमाऊं क्षेत्र के छात्रों के लिए यूनिवर्सिटी की उपयोगिता को रेखांकित किया। इस दौरान यूनिवर्सिटी ने छात्रों के लिए तय प्लेसमेंट, कम शुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का शुभारंभ हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट ने किया। उन्होंने यूनिवर्सिटी की पहल की सराहना करते हुए कुमाऊं क्षेत्र में फोनिक्स यूनिवर्सिटी का कॉलेज स्थापित करने की बात रखी, ताकि इस अंचल के छात्र भी आधुनिक और किफायती उच्च शिक्षा का लाभ उठा सकें।फोनिक्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन इंजीनियर चिराग जैन ने कहा कि यूनिवर्सिटी तय प्लेसमेंट की गारंटी के साथ दाखिला दे रही है और यदि छात्र को प्लेसमेंट नहीं मिलता है तो उसकी फीस वापस की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि छात्रों को दक्ष फैकल्टी द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा और उन्हें देश की शीर्ष कंपनियों में प्लेसमेंट दिलाने की पूरी कोशिश की जाएगी। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी से आशीष चौहान और नरेंद्र सिंह सहित कुमाऊं क्षेत्र के कई शिक्षाविद, स्कूल संचालक और शिक्षामित्र उपस्थित रहे। यूनिवर्सिटी की ओर से भरोसा दिलाया गया कि वह कुमाऊं में भी उच्च शिक्षा की पहुंच सुलभ कराने की दिशा में जल्द ही ठोस कदम उठाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement