दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद में शोएब अहमद को बड़ी जिम्मेदारी मिली है । उत्तराखंड शासन के मंत्रिपरिषद अनुभाग की ओर से 25 सितंबर को जारी आदेश के अनुपालन में उन्होंने आज उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक परिषद का कार्यभार ग्रहण किया।कार्यभार ग्रहण करने के बाद शोएब अहमद ने कहा कि परिषद के माध्यम से अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं की प्रतिभा, हुनर और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हुनर को सही मंच और अवसर मिले तो युवा न सिर्फ आत्मनिर्भर बन सकते हैं, बल्कि प्रदेश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।





