दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक भाजपा नेता पर गोली चलाने का आरोप लगा है। बताया गया कि पुरानी रंजिश के चलते ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा है।एमपी के दतिया जिले में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक भाजपा नेता पर गोली चलाने का आरोप लगा है। बताया गया कि पुरानी रंजिश के चलते ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा है जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला जिले के सालोन बी गांव का है। जहां निवासी विकास धाकड़ ने भाजपा नेता प्रदीप किरार पर गोली चलाने के आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान हवा में गोलियां चलाई गईं हालांकि, राहत की बात यह है कि फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गोलीबारी की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।









