निर्माणाधीन भवन में गार्ड से मारपीट कर लूटपाट, चार गिरफ्तार, कॉपर वायर बरामद

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी 

हीरानगर क्षेत्र में दिया था वारदात को अंजाम, सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

हल्द्वानी के हीरानगर क्षेत्र में निर्माणाधीन भवन में घुसकर गार्ड के साथ मारपीट करने और कॉपर वायर समेत सीसीटीवी कैमरे का एडॉप्टर लूटने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया कॉपर वायर भी बरामद किया गया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है पुलिस के अनुसार, छह नवंबर को हीरानगर चौकी क्षेत्र के एक निर्माणाधीन भवन में तैनात गार्ड के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। इसके बाद आरोपी बिजली के कॉपर वायर और सीसीटीवी कैमरे का एडॉप्टर जबरन लेकर फरार हो गए थे। मामले में एसटीएच के चिकित्सक आवास में रहने वाले डॉ. अरुण जोशी की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में अज्ञात के खिलाफ लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसपी सिटी हरबंस सिंह और सीओ लव शर्मा के पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही सुरागरसी और पतारसी के आधार पर चारों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदेश कुमार (30), विकास कश्यप (24), शिवम कश्यप (23) और कमल घोष उर्फ बिल्लू सांडा (20), निवासी राजपुरा वार्ड नंबर 13, हल्द्वानी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पॉलीकैब कंपनी के 4 एमएम और 2.5 एमएम कॉपर वायर के दो डिब्बे तथा करीब छह किलोग्राम जली हुई कॉपर वायर बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) भी बढ़ाई गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement