उत्तराखण्ड हल्द्वानी निवासी सहायक वन संरक्षक ने पति, ससुर, ननद और देवर पर दहेज के लिए लगाया प्रताड़ित करने का सनसनीखेज आरोप…मुकदमा दर्ज…

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी। सहायक वन संरक्षक ने अपने पति व ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने महिला की तहरीर पर प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है हल्द्वानी निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वह वन विभाग में सहायक वन संरक्षक है। उसकी शादी वर्ष 2015 में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी व्यक्ति से हुई थी। आरोप है कि ससुराल में उसे कम दहेज लाने का ताना दिया जा रहा था। उसके सारे गहने भी ससुरालियों ने हड़प लिए। पति आए दिन शराब पीकर उन्हें पीटता। मायके से पांच लाख रुपये लाने व अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव भी बनाता था। गर्भावस्था के दौरान भी उसे प्रताड़ित किया गया। महिला ने बताया कि अपने पिता की मदद से उसने कोचिंग कर सहायक वन संरक्षक की परीक्षा दी, जिसमें उसका चयन हो गया। इसके बाद ससुरालियों ने इस शर्त पर ट्रेनिंग पर जाने दिया कि वह सारा वेतन पति को देगी। वह ट्रेनिंग से लौटी तो दबाव बनाकर ससुरालियों ने कार खरीद ली। देवर व उसके परिवार का भी खर्च उठाने का भी दवाब बनाया। पति ने चोरी-छिपे बनाए अंतरंग वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। इससे डरकर वह रिश्तेदारों के घर चली गई। महिला ने बताया कि उसने जब अपने गहने व कार वापस मांगे तो ससुराली भड़क गए और नई कार मांगने लगे। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता के पति, ससुर, ननद और देवर पर प्राथमिकी कर ली है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement