IPS दीपम सेठ बने उत्तराखंड के नए पुलिस महानिदेशक

दीपक अधिकारी IPS दीपम सेठ बने उत्तराखंड के नए पुलिस महानिदेशक

हल्द्वानी

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ (बैच 1995) को राज्य के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में नियुक्त किया है। यह नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट द्वारा 22 सितंबर 2006 को रिट याचिका संख्या 310/1996 (प्रकाश सिंह बनाम यूनियन ऑफ इंडिया) के तहत पारित निर्देशों के अनुपालन में की गई है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा 30 सितंबर 2024 को आयोजित Empanelment Committee Meeting में डीजीपी पद के लिए नामों का पैनल तैयार किया गया।इसके आधार पर शासन ने विचारोपरांत अभिनव कुमार (आईपीएस 1996) को पुलिस महानिदेशक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए दीपम सेठ को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी। राज्य के गृह सचिव शैलेश बगौली द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह नियुक्ति प्रभावी रूप से तत्काल लागू की जाएगी। बता दें कि, दीपम सेठ भारतीय पुलिस सेवा के 1995 बैच के अधिकारी हैं और उनकी गिनती देश के सक्षम और कुशल पुलिस अधिकारियों में होती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement