नैनीताल:(बड़ी खबर)-बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव में फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नैनीताल। बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव की वोटिंग के दौरान माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब एक प्रत्याशी के समर्थकों ने प्रतिद्वंदी पक्ष पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए सशस्त्र हमला किया और जान से मारने की धमकी दी इस घटना में महेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ गोधन सिंह पुत्र मोहन सिंह, निवासी छड़ा खैरना, थाना भवाली, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना से हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया।वादी की तहरीर पर थाना बेतालघाट में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। नामजद 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 2 वाहन सीज किए गए।पुलिस ने दीपक सिंह रावत उर्फ लटवाल (28) पुत्र सुरेंद्र सिंह – निवासी चित्रकूट, कोटद्वार रोड (चोरपानी), रामनगर, यश भटनागर उर्फ यशु (19) पुत्र राजीव भटनागर – निवासी शिवलालपुर रोनिया, रामनगर, वीरेंद्र आर्य उर्फ विक्की (39) पुत्र मोहन राम – निवासी लखनपुर, रामनगर, रविंद्र कुमार उर्फ रवि (28) पुत्र चंदन प्रकाश – निवासी ढेला पटरानी, रामनगर, प्रकाश भट्ट (28) पुत्र गोपाल दत्त – निवासी खुरियाखत्ता नं. 08, बिंदुखत्ता और. पंकज पपोला (29) पुत्र नर सिंह – निवासी खुरियाखत्ता नं. 09, बिंदुखत्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा है कि चुनाव में कानून-व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement