हल्द्वानी : आचार संहिता लागू होते ही नगर आयुक्त ऋचा सिंह के निर्देश पर बैनर-पोस्टर हटाने की कार्रवाई शुरू

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नगर निगम क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसके तहत मुख्य नगर आयुक्त ऋचा सिंह के निर्देशन में नगर निगम की टीम ने शहर में लगे राजनीतिक बैनर और पोस्टर हटाने का अभियान शुरू कर दिया है। नगर निगम की टीम सार्वजनिक और सरकारी संपत्तियों पर लगे राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के प्रचार सामग्री को हटाने में जुट गई है।मुख्य नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद किसी भी प्रकार के प्रचार सामग्री का प्रदर्शन नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। उन्होंने बताया कि मेयर और पार्षद प्रत्याशियों के पोस्टर और बैनर को हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है ताकि आदर्श आचार संहिता का पूरी सख्ती से पालन सुनिश्चित हो सके। निगम की यह कार्रवाई चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नगर निगम की यह पहल साफ और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement