भाजपा का दावा: दो से तीन दिन में निकाय प्रत्याशियों की घोषणा, कांग्रेस पर कसा तंज

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दावा किया है कि पार्टी के सभी निकाय उम्मीदवारों की घोषणा अगले दो से तीन दिनों में कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्याशी जीत की गारंटी है, इसीलिए उम्मीदवार बनने के लिए दावेदारों की होड़ मची हुई है। इसके विपरीत, कांग्रेस पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पास तो कई सीटों पर उम्मीदवार ही नहीं हैं। आरक्षण का मुद्दा उठाने के पीछे उनकी कमजोरी साफ झलक रही है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में हो रही दो दिवसीय चर्चा के दूसरे दिन गढ़वाल मंडल के जनपदों के निकाय प्रत्याशियों पर विचार-विमर्श किया गया। मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि देहरादून महानगर, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी और अन्य जिलों की नगर निगम और नगर पंचायत सीटों के लिए शीर्ष तीन दावेदारों का पैनल तैयार किया गया है। इन नामों को जल्द ही प्रदेश चुनाव प्रबंध समिति और केंद्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद सार्वजनिक किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement