हल्द्वानी नगर निगम चुनाव के नतीजे आने के बाद वार्ड 43 छड़ायल के भाजपा से पार्षद प्रत्याशी पंकज चुफाल हुए विजय होने पर लोगों ने दिया अपना आशीर्वाद

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

एक बार पुन अपने छड़ायल वार्ड 43 से लोगों का अपार जन समर्थन व आशिर्वाद प्राप्त कर पंकज चुफाल पार्षद बनने में कामयाब हुए। पार्षद बनने के बाद आज उन्होनें गोकुलधाम निवासियों के आमन्त्रित करने पर कॉलोनी वासियों द्वारा “माघ की खिचड़ी” के आयोजन में प्रतिभाग किया और देवी माता से आशिर्वाद प्राप्त किया। वहां पहुंचने पर सभी लोगों द्वारा चुनाव में सहयोग व आशिर्वाद देने के लिए सभी गोकुलधाम वासियों का तहे दिल से आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में क्षेत्र के विकास में समर्पित रूप से काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई इस चुनाव में पंकज चुफाल जी को 2241 मत प्राप्त हुए हैं उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्रीमती ज्योति भट्ट को 1157, किरन मेहरा 366, अनुज जोशी 363, अंकुर जोशी 654, कैलाश जोशी 102, महेश जोशी 426, रोशन पंत 122 मत प्राप्त हुए तथा उन्होनें अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 1084 मतों से पराजित किया आज के इस कार्यक्रम में पंकज चुफाल जी के अलावा बीजेपी नेता प्रमोद बिष्ट, गिरीश बेलवाल जी, हरीश कनवाल जी, मोहन भट्ट जी, दिनेश उप्रेती जी, कैलाश जोशी जी, गोकुल तिवारी जी, जगदीश धपोला जी, कल्याण सिंह धामी जी, त्रिभुवन मुरारी जी, C S खाती जी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement