ब्रेकिंग न्यूज़ नैनीताल सवेरे 5:30 बजे से ऊंचाई वाले क्षेत्र में हुई बर्फबारी पर्यटक

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

ऊत्तराखण्ड के नैनीताल और आसपास की पहाड़ी में मौसम ने करवट बदली और बर्फबारी देखने को मिली। मैदानों में लगा कोहरा खत्म हुआ तो पहाड़ों में बर्फबारी शुरू हुई। पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों में खुशी की ऊर्जा अर्जित हुई मैदानों में पिछले दिनों कोहरा था तो पहाड़ों में चटक धूप खिली थी। बीते दो दिनों में मैदानों से कोहरा और बदल उठ गया और नैनीताल, किलबरी, पंगोट, मुक्तेश्वर, धनाचूली, रामगढ़ आदि जगहों में बरसात और बर्फबारी देखने को मिली। शनिवार शाम से शुरू हुई बरसात के बाद रात में बर्फबारी देखने को मिली। नैनीताल में भी सीजन की पहली बर्फ ने लोगों के चेहरे खिला दिए। नैनीताल में चारटन लॉज, शेर का डांडा, डॉर्थी पीक, स्टोन ले, शेरवानी आदि क्षेत्रों में बर्फ ठहरी जबकि मॉल रोड में ट्रैफिक होने के कारण बर्फ पिघल गई। बर्फ से इलाकों में तापमान गिरा और लोगों को भारी ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के चलते भविष्यवाणी सटीक साबित हुई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement