पति को नाग ने काटा तो…पत्नी ने नाग-नागिन से ऐसे लिया बदला,घटना जानकर हो जाएंगे हैरान

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

फिल्मों में आपने नाग-नागिन के बदले की कहानियां जरूर देखी होंगी. इसी तरह का मामला सामने आया है. यहां पर एक युवक को सांप ने को काट लिया. युवक की पत्नी को जैसे ही इसका पता चला तो वह सांप के पीछे पड़ गई. उसने गुस्से में आकर नाग को मार डाला. नाग के मरने के बाद नागिन भी वहां पर आ गई. फिर जो हुआ, वो और भी हैरान करने वाला है. नाग-नागिन की कहानी से पूरे क्षेत्र में खौफ और कौतूहल का माहौल है.मामला फिरोजाबाद के अलीनगर कैंजरा निवासी युवक खेत पर चारा लेने गया तो उसका पैर सर्प पर पड़ गया। ग्रामीणों के अनुसार सर्प पीछा करते हुए गांव के पास तक आया और युवक को काट लिया। युवक ने उक्त सर्प को मार डाला। बताते हैं कि इसके बाद सर्प के पास नागिन भी आ गई। युवक की पत्नी ने उसे भी मार दिया। सर्पदंश का शिकार हुए युवक को परिजन उपचार को आगरा ले गए हैं अलीनगर कैंजरा राजा का ताल निवासी शिवम निषाद पुत्र महेश निषाद रविवार को खेतों पर काम करने को गया था। इस दौरान उसका पैर सांप पर पड़ गया। ग्रामीणों के अनुसार सांप युवक का पीछा करते हुए गांव की ओर आ गया। बताते हैं कि युवक को इस दौरान सांप ने काट लिया। युवक ने सांप के डंसने के बाद भी डंडे से मार दिया। इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन तत्काल उसे उपचार को प्राइवेट डाक्टर के पास ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि इधर युवक के परिजन उक्त सांप को देखने के लिए पहुंच गए।उन्होंने देखा कि सांप के पास नागिन भी बैठी हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि वो भी लोगों की ओर बढ़ी तो इस दौरान वहां मौजूद शिवम की पत्नी गुडिया ने नाग के साथ नागिन को भी मार दिया। नाग और नागिन को मारने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। अलीनगर कैंजरा निवासी अनिल कुमार यादव ने बताया कि सांप के काटने के बाद उसकी पत्नी गुड़िया ने दोनों को मार दिया। अचेत युवक शिवम निषाद को उपचार के लिए परिजन आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए हैं शिवम की पत्नी गुड़िया ने हिम्मत दिखाई और नागिन को मार डाला. गुड़िया का कहना है कि उसने ऐसा इसलिए किया ताकि नागिन उसके पति पर हमला ना कर सके

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement