आग के बाद धमाके के साथ उड़ता रहा ट्रक में रखे सिलेंडर, घबराए लोग कहते रहे- भाग जाओ, हैरान करने वाला वीडियो आया सामने-VIDEO

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

ट्रक में रखे गैस सिलेंडर में आग लगने का वीडियो वायरल हो रहा है 2 दिन पहले उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में गैस सिलेंडर से भरी ट्रक में आग लगने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस आगलगी की घटना के दौरान जिस प्रकार से गैस के सिलेंडर कुछ देर के अंतराल के बाद उड़ रहे थे, विस्फोट हो रहा था, वह लोगों को डरा रहा था। घटना को देख रहे लोग अन्य लोगों को भाग जाओ की बात कहते दिखे। इस भयावह घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें आग लगने के बाद की स्थिति को देखा जा सकता है।दरअसल, गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में दिल्ली-वजीराबाद रोड पर भोपुरा चौक के पास गैस सिलेंडर से भरे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग के बाद सिलेंडरों में लगातार धमाके होने लगे। इससे इलाके में दहशत फैल गई। अब इस घटना का एक वीडियो आया है। इसमें कुछ देर के अंतराल पर ट्रक पर लदे गैस सिलेंडरों के हवा में उड़-उड़कर विस्फोट को स्पष्ट देखा सकता है। इसे देखने वाले लोग दहशत से कांप उठे।मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है, लेकिन लगातार हो रहे विस्फोटों के कारण ट्रक के करीब पहुंचना संभव नहीं हो पा रहा है। धमाकों की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी जा रही है। वीडियो में भी दिख रहा है कि विस्फोट किसी बम धमाके जैसा हो रहा है। ऐसे लग रहा है कि कोई मिसाइल दागी जा रही हो या फिर बड़ा बम फटा हो।सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लगने के बाद की भयावह तस्वीरें सामने आई हैं। इस घटना में विस्फोट के साथ सिलेंडर ट्रक से उड़ रहे थे। वह सड़कों पर बिखर रहे थे। इस दौरान सिलेंडर की आग की चपेट में सड़क के किनारे खड़े वाहनों के भी चपेट में आने की सूचना है। इस घटना में कई वाहनों को क्षति पहुंची है। घटनास्थल से आ रही तस्वीरें लोगों को डरा रही हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement