हल्द्वानी विधायक श्रीमान सुमित हृदयेश जी का बागजाला के ग्रामवासियों ने उनके आवास पर पहुंचकर उनका अभिवादन किया तथा धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश जी द्वारा उत्तराखंड विधानसभा में बागजाला को राजस्व गाँव बनाए जाने के मुद्दे को मजबूती से रखने हेतु, बागजाला के ग्रामवासियों ने उनके आवास पर पहुंचकर उनका अभिवादन किया तथा धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। इस दौरान बागजाला ग्रामवासियों ने विधायक सुमित हृदयेश जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “हम बागजाला वासियों की पीड़ा को आपने सुना और हमारी आवाज को विधानसभा तक पहुंचाने का कार्य किया है। हम आपके आजीवन आभारी रहेंगे और हमें आपका ही सहारा है।” ग्रामीणों ने गांव की अन्य समस्याओं से भी विधायक जी को अवगत कराया विधायक सुमित हृदयेश जी ने ग्रामवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि वे हमेशा बागजाला के लोगों के साथ खड़े रहेंगे तथा उनके हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम बागजाला को राजस्व ग्राम बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा बागजाला जनकल्याण समिति के संरक्षक इंदर पाल आर्य ने कहा कि विधायक सुमित हृदयेश का समर्थन और सहयोग बागजाला ग्राम के विकास और प्रगति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है इस अवसर पर बागजाला जनकल्याण समिति के संरक्षक इंदर पाल आर्य, अध्यक्ष कैलाश चंद, सचिव चंद्र प्रकाश, कोषाध्यक्ष दया किशन सहित जगदीश आर्य, रमेश, कैलाश आर्य, मोहन राम, वीर सिंह, हयात सिंह, कुंदन सिंह, कैलाश नेगी, त्रिलोचन जोशी, सूबेदार रमेश प्रसाद, मनीराम, दीवान राम, खीम राम, मोहन राम, धर्म सिंह, पान सिंह, राम सिंह, योगेश आर्य, पूरन चंद्र, उमेद राम, कैलाश नेगी, मनीष गुप्ता, हरकेश आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement