देहरादून : धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विभागों से जुड़े एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सोमवार को सचिवालय में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। यह बैठक दोपहर करीब 12:30 बजे शुरू होगी, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विभागों से जुड़े एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, राज्य की नीतियों और विकास कार्यों से संबंधित अहम फैसले भी लिए जा सकते हैं।इस बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा का केंद्र प्रस्तावित आबकारी नीति 2025-26 है। इस नीति के तहत प्रदेश भर में शराब ठेकों के संचालन को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, इस बार ठेकों का आवंटन लॉटरी के बजाय पिछले वर्ष की तरह रिन्यूवल के आधार पर होने की संभावना है। ऐसा इसलिए क्योंकि लॉटरी प्रक्रिया के लिए पर्याप्त समय नहीं बचा है।आज की कैबिनेट बैठक में लिए जाने वाले फैसले उत्तराखंड के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। सभी की निगाहें इस बैठक के परिणामों पर टिकी हुई हैं

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement