हल्द्वानी: गौलापार बच्चे के हत्याकांड का खुलासा आरोपी निखिल जोशी गिरफ्तार

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में 11 वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद मीणा ने बताया कि कल देर रात घटना स्थल के पास से बच्चे के कटे हुए अंग और हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया।इस मामले में आरोपी निखिल जोशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में हल्द्वानी जेल भेज दिया गया।बता दें, 4 अगस्त को बच्चा अपने घर से लापता हुआ था और 5 अगस्त की सुबह उसका शव आरोपी के घर के पास खेत में दबा मिला। बच्चे के कुछ कटे हुए अंग उस समय बरामद नहीं हो पाए थे। तांत्रिक क्रियाओं के चलते हत्यारे ने मासूम बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। इसी को लेकर परिजनों ने काठगोदाम चौकी का घेराव किया, जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था,एसएसपी प्रह्लाद मीणा ने बताया मनो चिकित्सक के जरिए इस मामले को खोलने में मदद मिली,आरोपी को सबूत मिटाने की पूरी जानकारी थी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement