हल्द्वानी में अवैध पार्किंग पर चला प्रशासन का डंडा, 41 वाहनो का चालान, 4 सीज

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने और अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए नगर निगम, परिवहन विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने वर्कशॉप लाइन, तिकोनिया और ठंडी सड़क क्षेत्र में सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान अवैध रूप से खड़े 41 वाहनों के चालान किए गए, जबकि चार वाहन सीज कर लिए गए।कार्रवाई के दौरान टीम ने फुटपाथों पर अवैध रूप से रखे सामान को भी जब्त किया, जिससे आम जनता को होने वाली परेशानी से राहत मिल सके। नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जे और अनधिकृत वाहन पार्किंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अभियान से शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के साथ-साथ अतिक्रमणकारियों को कड़ा संदेश देने की कोशिश की गई है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और नियम तोड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement