UKSSSC पेपर लीक मामले में मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल डब्बू और जलागम परिषद उपाध्यक्ष शंकर कोरंगा ने मजबूती के साथ रखा सरकार का पक्ष

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले को लेकर जहां बेरोजगार युवा लगातार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्रियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी सरकार का बचाव किया है हल्द्वानी में जलागम परिषद के उपाध्यक्ष शंकर कोरंगा और मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने अलग अलग प्रेस वार्ता कर कहा कि यूकेएसएसएससी का पेपर लीक नहीं हुआ, बल्कि इसे लीक करने की साजिश की गई थी, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया। इस मामले के मुख्य आरोपी खालिद को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य दोषियों पर भी कार्रवाई की जा रही है दोनों नेताओं ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच एसआईटी द्वारा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में हो रही है और एक महीने के भीतर रिपोर्ट सामने आ जाएगी। दोषियों को नकल विरोधी कानून के तहत जेल भेजा जाएगा नेताओं का आरोप है कि कुछ युवाओं को राजनीतिक साजिश के तहत भड़काया जा रहा है और प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश हो रही है। वहीं, सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने अब तक 25 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां और 80 हजार से ज्यादा युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार दिया है उन्होंने साफ किया कि प्रदेश में अशांति फैलाने की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सरकार युवाओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Advertisement
Advertisement