काशीपुर मंडी समिति में गड़बड़ियों पर सख्त हुआ कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड, तीन सदस्यीय जांच समिति गठित

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के प्रबंध निदेशक हेमंत वर्मा ने कहा भ्रष्टाचार पर नहीं होगी कोई रियायत, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

रुद्रपुर। काशीपुर मंडी समिति में सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर नैनीताल द्वारा की गई कार्रवाई के बाद उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड सख्त हो गया है। बोर्ड के प्रबंध निदेशक हेमंत कुमार वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। समिति में महाप्रबंधक प्रशासन निर्मला बिष्ट, महाप्रबंधक वित्त जुवक मोहन सक्सेना और विपणन अधिकारी प्रवीण शर्मा को शामिल किया गया है। समिति को 15 दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।प्रबंध निदेशक ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीरो टॉलरेंस नीति पर चलते हुए भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच में जिसकी भी भूमिका संदिग्ध पाई जाएगी, उसके खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मंडी परिषद के अधिकारी समय-समय पर मंडियों का औचक निरीक्षण करेंगे और लापरवाही या अनियमितता मिलने पर मौके पर ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement