लालकुआं – तीन दिन से लापता दुकानदार का शव यहां हुआ बरामद, जंगल में इस हालत में मिला, पुलिस जांच में जुटी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

बिंदुखत्ता क्षेत्र से तीन दिन से लापता युवा व्यापारी का पंतनगर बाईपास के पास झाड़ियां से शव बरामद हुआ है यह घटना निश्चित रूप से दुखद और चौंकाने वाली है। तीन दिन से लापता व्यापारी का शव मिलना उनके परिवार और स्थानीय समुदाय के लिए अत्यंत दुःख दायी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घटना स्थल पर हाथियों की नियमित मौजूदगी को देखते हुए उनकी मौत हाथी के हमले से होने की आशंका जताई जा रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 6 दिसंबर से लापता कालिका मंदिर क्षेत्र में साइकिल मरम्मत की दुकान चलाने वाले हरपाल उर्फ राकेश उम्र 32 वर्ष जो कि शादीशुदा होने के साथ-साथ उसके दो बच्चे हैं, जिसमें एक बेटी एवं बेटा शामिल है, वह 6 दिसंबर को किसी काम से घर से निकला था जो कि आज तक वापस घर नहीं पहुंचा, परिजनों ने लालकुआं कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, आज प्रातः चरवाहों ने पंतनगर बाईपास के पास रुद्रपुर रोड में मिट्टी में लतपत हुए हरपाल के शव को बरामद किया। पुलिस, वन विभाग, और फॉरेंसिक टीमों का इस मामले की जांच में जुटना यह सुनिश्चित करता है कि सभी संभावनाओं का गहराई से विश्लेषण किया जाएगा। अगर हाथियों का हमला ही मौत का कारण है, तो यह क्षेत्र में मानव वन्यजीव संघर्ष की गंभीर समस्या को दर्शाता है। परिवार और स्थानीय प्रशासन को इस विषय में तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि ऐसी घटनाएं भविष्य में न हों। वन विभाग को भी क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखनी चाहिए और मानव सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित उपाय करने चाहिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement