देश-दुनिया के साथ ही हल्द्वानी में भी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी की धूम देखने को मिल रही है।

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देश-दुनिया के साथ ही हल्द्वानी में भी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी की धूम देखने को मिल रही है। शहर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान मंदिर परिसर कृष्ण भक्ति और जयकारों से गूंज रहे हैं हल्द्वानी के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में जन्माष्टमी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, वहीं श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं जन्माष्टमी के मौके पर शाम होते ही मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए मंदिरों में भजन-कीर्तन, वहां परिजन अपने बच्चों को राधा कृष्ण बनकर भारी संख्या में मंदिरों में पहुंच रहे थे भगवान श्रीकृष्ण की पूजा और जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह था हल्द्वानी में जन्माष्टमी का उत्सव पूरे भक्तिभाव और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से मंदिरों में पहुंच रहे श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। वहीं शाम होते ही विशेष कार्यक्रमों को लेकर भी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा

Advertisement