बेतालघाट में भगदड़ प्रकरण: शीलू कुमार ने दी सफाई, कहा “परमिशन थी, दबाव में हुआ मुकदमा”

Spread the love

हल्द्वानी

हाल ही में बेतालघाट क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ को लेकर दर्ज मुकदमे पर समाजसेवी शीलू कुमार ने हल्द्वानी में प्रेस वार्ता कर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के लिए प्रशासन से विधिवत अनुमति ली गई थी और उसकी प्रतिलिपि उनके पास उपलब्ध है समाजसेवी शीलू कुमार का आरोप है कि “परमिशन होने के बावजूद पुलिस ने दबाव में आकर मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जो पूरी तरह निराधार है यदि न्याय नहीं मिला तो मैं अदालत जाऊंगा। उन्होंने यह भी कहा कि अनुमति की कॉपी प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों को भेजी गई थी, इसके बावजूद उन पर बिना परमिशन कार्यक्रम करने का आरोप लगाया गया बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए जा रहे थे। बड़ी संख्या में लोग पहुंचने से अफरा-तफरी की स्थिति बनी और भगदड़ की खबर सामने आई। पुलिस ने मामले में लापरवाही और बिना अनुमति आयोजन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया इससे पहले प्रशासन की ओर से कहा गया था कि आयोजकों ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए थे। वहीं स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, आयोजन स्थल पर अपेक्षा से अधिक भीड़ पहुंचने से हालात बिगड़े। वही शीलू कुमार ने कहा कि वह समाजसेवी कार्यकर्ता के रूप में गरीबों की मदद कर रहे थे, और जरूरतमंदों को कंबल बांटना कोई अपराध नहीं है। अगर भीड़ ज्यादा हो गई तो उसमें प्रशासन को भी सहयोग करना चाहिए था। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *