मनोरा बर्ड फेस्टिवल में देशभर से जुटेंगे बर्ड फोटोग्राफर और वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में 5 और 6 मार्च 2025, वाइल्ड टस्कर्स सोसाइटी द्वारा मनोरा बर्ड फेस्टिवल (द्वितीय संस्करण 2025) का आयोजन बलौट रिसोर्ट, सूर्याजाला तहसील नैनीताल में किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष विकास किरौला के अनुसार इस आयोजन में देशभर के प्रख्यात बर्ड फोटोग्राफर, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट और बर्ड वॉचर हिस्सा लेंगे। इस फेस्टिवल का उद्देश्य मनोरा रेंज के ज्योली भुजियाघाट सुर्या झाला, दोगडा और करवा क्षेत्रों में पक्षियों की विविधता को बढ़ावा देना और जागरूकता फैलाना है इस कार्यक्रम में गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, केरल, राजस्थान, गोवा, दिल्ली, देहरादून समेत कई राज्यों से प्रतिभागी पहुंचेंगे। फेस्टिवल के दौरान Canon India द्वारा फोटोग्राफी के अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे और बर्ड फोटोग्राफी की टेक्निकल जानकारी दी जाएगी। गुजरात के प्रसिद्ध वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट विशाल ठाकुर और प्रख्यात बर्ड वॉचर व गाइड गनी शमा इस दो दिवसीय आयोजन का संचालन करेंगे गौरतलब है कि अप्रैल 2024 में आयोजित पहले बर्ड फेस्टिवल के दौरान लगभग 155 प्रजातियों के पक्षियों की पहचान की गई थी, जिनमें ब्रोडबिल, कॉलर्ड फाल्कोनेट, ब्राउन बुबुक, लार्ज टेल नाइटजार और गोल्डन ओरिओल प्रमुख थे। इस बार, नई प्रजातियों की खोज भी इस फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण होगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement