स्वास्थ्य विभाग का औचक निरीक्षण, बिना प्रपत्र संचालित क्लीनिकों पर कार्रवाई

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.सी. पंत के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को जनपद भर में विशेष अभियान चलाते हुए हल्द्वानी और नैनीताल के विभिन्न क्लीनिकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई क्लीनिकों में आवश्यक दस्तावेज अधूरे पाए गए, जिसके चलते नोटिस जारी कर कार्रवाई की गई।हल्द्वानी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो डेंटल क्लीनिक सिटी डेंटल क्लीनिक और सूर्या डेंटल क्लीनिक की जांच की। निरीक्षण के दौरान दोनों क्लीनिकों के पास आवश्यक दस्तावेज अधूरे पाए गए, जिस पर विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए नोटिस जारी किया। सिटी डेंटल क्लीनिक से दवाओं के सैंपल भी लिए गए, और जब तक सभी दस्तावेज पूरे नहीं हो जाते, तब तक इसे बंद रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण अभियान का नेतृत्व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत भट्ट ने किया, जिनके साथ वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल लसपाल, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. एम.एस. गुंज्याल और डॉ. योगेंद्र सिंह शामिल रहे।नैनीताल में भी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गणेश धर्मशतु के नेतृत्व में ओम फिजियोथेरपी, हिमानी आयुर्वेदिक क्लीनिक, आशा डेंटल क्लीनिक और इंद्रा फार्मेसी तल्लीताल का निरीक्षण किया गया। दस्तावेज अधूरे पाए जाने पर सभी संस्थानों को नोटिस जारी किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.सी. पंत ने कहा कि यह विशेष अभियान अगले 10 दिनों तक जारी रहेगा, और बिना आवश्यक दस्तावेजों के संचालित क्लीनिकों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement