उत्तराखण्ड रामनगर : मानव-वन्यजीव संघर्षो की घटनाओं की रोकथाम को लेकर कल बैठक का आयोजन : एसडीएम

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उप जिलाधिकारी रामनगर राहुल शाह ने बताया कि मानव-वन्यजीव संघर्षो की घटनाओं की रोकथाम के लिए 11 जनवरी 2025 शनिवार को दोपहर 12 बजे से ढेला वन विश्राम गृह रामनगर में बैठक आयोजित की जाएगी।बताया कि रामनगर क्षेत्रान्तर्गत मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं के रोकथाम हेतु वन विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, स्थानीय जन प्रतिनिधियों एवं हितधारकों के साथ बैठक कर ऐसी घटित होने वाली घटनाओं के रोकथाम हेतु कार्य योजना तैयार की जानी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement