चमोली: (बड़ी खबर)-बारिश से मची तबाही, कई वाहन मलबे में दबे

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

सोमवार दोपहर को चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ली और भारी बारिश के चलते मंगरीगाड गदेरा उफान पर आ गया। बारिश इतनी तेज थी कि मात्र पंद्रह मिनट में भारी मलबा गदेरे के साथ बहता हुआ बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (हाईवे) तक पहुंच गया।बारिश दोपहर करीब 3:15 बजे शुरू हुई और कुछ ही देर में इतनी तेज हो गई कि स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। मलबा बहकर अजय नगर और पीपलकोटी बाजार क्षेत्र की पेयजल लाइनों को भी क्षतिग्रस्त कर गया, जिससे जल आपूर्ति प्रभावित हो गई है गदेरे के उफान से नगर पंचायत का एक वाहन और चार स्थानीय वाहन मलबे में दब गए हैं। इसके अलावा, स्थानीय दुकानदार राकेश खनेड़ा की दुकान के बाहर भी मलबा जमा हो गया है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन और नगर पंचायत की टीमें मौके पर राहत कार्य में जुट गई हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement