मलिक के बगीचे में बनेगा नया थाना, भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू 

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

कर्फ्यू झेल चुकी जमीन पर खड़ा होगा कानून का नया प्रहरी, सीएम की घोषणा पर पुलिस महकमे ने उठाया पहला कदम

हल्द्वानी। एक समय हिंसा और तनाव की आग में झुलसी मलिक के बगीचे की जमीन अब नई पहचान पाने जा रही है। 8 फरवरी 2024 को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हुए बवाल और उसके बाद लगे कर्फ्यू के केंद्र में रही इस जमीन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा थाना बनभूलपुरा के निर्माण के लिए घोषणा की थी। बुधवार को इस वादे को मूर्त रूप देते हुए मलिक के बगीचे में भूमि पूजन किया गया। पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा की मौजूदगी में विधिवत भूमि पूजन सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ नितिन लोहनी, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी और एलआईयू के उप निरीक्षक आसिफ रजा समेत पुलिस महकमे के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। यह भवन करीब 3 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा और इसे एक साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों के अनुसार, प्रस्तावित थाना न केवल आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा, बल्कि यह क्षेत्र में पुलिसिंग को भी और अधिक प्रभावी बनाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement