जेल से फरार एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देहरादून। पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपेरशन प्रहार के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने उड़ीसा के कटक की जिला जेल से न्यायिक हिरासत के दौरान फरार आरोपी को ऋषिकेश से गिरफ्तार किया है। उस पर ₹1 लाख का इनाम भी घोषित है पुलिस ने बताया कि बिहार के बेगूसराय जिले का रहने वाला 34 वर्षीय राजा साहनी डकैती 2 हत्याओं के मामले में कटक की जिला जेल में बंद था आरोप है कि वह पिछले साल 2 अक्टूबर को जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया था। इसके बाद से उड़ीसा पुलिस उसे पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही थी बकौल पुलिस, आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए ऋषिकेश पहुंची उड़ीसा पुलिस की टीम ने उसके त्रिवेणी घाट में दिखाई देने की जानकारी दी। इसके बाद लोकल पुलिस टीमों और उड़ीसा पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से सीसीटीवी कैमरों, सर्विलांस व अन्य माध्यमों से आरोपी के बारे में और जानकारी जुटाई और आरोपी का पीछा किया पुलिस ने इंद्रमणि बडोनी चौक के पास एक कार को संदिग्ध मानते हुए रोका। तलाशी लेने पर कार में साहनी और एक महिला समेत 4 लोग सवार मिले। उड़ीसा की पुलिस टीम द्वारा पहचान किए जाने पर साहनी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस कार सवार अन्य तीन लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है पुलिस ने बताया कि साहनी, बिहार के कल्लू गैंग का सदस्य है। बकौल पुलिस, जरुरी कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपी को उड़ीसा पुलिस को सौंपा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *