कमलुवागांजा रोड पर मिला युवक का शव

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी के कमलुवागांजा रोड पर शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी के रूप में हुई है, जबकि पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू की गहन जांच में जुट गई है। शहर के कमलुवागांजा रोड पर शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह टहलने निकले लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही मुखानी कोतवाली पुलिस कोतवाल सुशील कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की। पुलिस जांच के दौरान मृतक की पहचान दीपक भट्ट, निवासी इन्द्रपुरम कॉलोनी, हरिपुर नायक, हल्द्वानी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *