देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 1150 पदों के लिए इस दिन होगी परीक्षा

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

समूह ग के 1150 पदों के लिए 19 को होगी परीक्षा

 

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूके एस एस एस सी) की ओर से विभागों में समूह ग के विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा 19 जनवरी को आयोजित की जाएगी। करीब 1150 पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एक लाख 20 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।आयोग की ओर से कनिष्ठ सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्वागती, मेट, आवास निरीक्षक, कार्यपर्यवेक्षक और कंप्यूटर विभिन्न विभागों में भिन्न- भिन्न पदों के लिए एक लाख 20 हजार आवेदन सहायक सह स्वागतकर्ता के विभिन्न पदों के लिए चार अक्तूबर 2024 विज्ञप्ति जारी कर आवेदन मांगे गए थे। पदों के लिए परीक्षा एकल पाली में प्रातः 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएगी।आयोग के परीक्षा नियंत्रक हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि अभ्यर्थी परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पूर्व अपने प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.in से डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर पूरी जानकारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement