देहरादून: उत्तराखंड पुलिस को जल्द मिलेंगे दो नए प्रमोटी IPS, UPSC DPC में जगदीश चन्द्रा और साहजहां अंसारी के नाम पर मुहर

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस महकमे के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड पुलिस सेवा (PPS) के दो वरिष्ठ अधिकारियों के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नत होने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। शुक्रवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में वर्ष की रिक्त दो प्रमोटी IPS सीटों के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ PPS अधिकारियों साहजहां अंसारी और जगदीश चन्द्रा के नामों पर सहमति बनने की जानकारी सामने आई है। अब DPC का कार्यवृत्त जारी होने के बाद केंद्र और राज्य सरकार की ओर से औपचारिक पदोन्नति आदेश जारी किए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, दोनों अधिकारी चाहते थे कि IPS संवर्ग में पदोन्नति से पहले राज्य सरकार उन्हें शिथिलीकरण देते हुए ₹8900 ग्रेड पे पर पदोन्नत कर दे, ताकि उन्हें पे प्रोटेक्शन का लाभ मिल सके। हालांकि ऐसा नहीं हो पाया और अब दोनों अधिकारियों की सीधे प्रमोटी IPS के रूप में नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होगी। उत्तराखंड पुलिस महकमे में इन दोनों वरिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक उपलब्धि माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *