रामनगर: भाजपा नेता राकेश नैनवाल के प्रयासों से देश की आजादी के 75 साल बाद पहुंची लाईट तो खुश हुए ग्रामीण

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

भाजपा नेता राकेश नैनवाल के प्रयासों से देश की आजादी के 75 साल बाद पहुंची लाईट तो खुश हुए ग्रामीण

आज नैनीताल विधानसभा के गोरिया देव् ग्राम के तोक ग्वाल देव् में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल के द्वारा सांसद नैनीताल ऊधमसिंह नगर आदरणीय अजय भट्ट जी के माध्यम से सांसद निधि के द्वारा श्री भूपाल सिंह नेगी जी,गोबिंद सिंह नेगी जी,राम सिंह नेगी जी के निवास पर लाईट बिषम परिस्थितियों में पहुँच गई।राकेश नैनवाल स्वयं 5 किमी पैदल चल कर ग्रामीणों के बीच तकरीबन 3 घण्टे में पहाड़ी में चढ़कर पहुँचे,काफी चढाई थी,पर संकल्प ले लिया था,लाईट पहुँचेगी व मैं स्वयं आऊँगा, इसलिए आज सुबह जाकर अभी शाम को लौटना हुवा।सभी परिवार बेहद खुश हैं,साथ ही ग्रामीणों को रोड घर तक पहुँचाने का विश्वास भी दिलाया।राकेश नैनवाल ने बताया कि रोड के लिये भी सांसद महोदय से वार्ता कर सांसद निधि दिलवाई जायेगी इस दौरान पूर्व प्रधान भाई राजू नेगी जी का बिशेष सहयोग रहा,सरपंच भाई बालम नेगी जी,किसान मोर्चा कार्यकर्ता ललित नेगी जी,वरिष्ठ नेता हरीश बेलवाल जी,पूर्व मंडी उपाध्यक्ष मान सिंह रावत जी,बिजली विभाग के ए ई श्री पाठक जी,श्री चन्दन जलाल जी का आभार व ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *