किच्छा थप्पड़ कांड की गूंज हल्द्वानी तक, ललित जोशी के नेतृत्व में कांग्रेस ने फूंका पुतला

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

किच्छा में विधायक तिलकराज बेहड़ से जुड़े थप्पड़ विवाद की गूंज अब हल्द्वानी तक पहुंच गई है गुरुवार को हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ललित जोशी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया कार्यकर्ताओं ने किच्छा की घटना को लेकर जमकर नारेबाजी की और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एक जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की वहीं, इस पूरे घटनाक्रम के बाद किच्छा से लेकर हल्द्वानी तक सियासी बयानबाजी भी तेज होती नजर आ रही है अब देखने वाली बात होगी कि इस विवाद पर प्रशासन की कार्रवाई क्या रहती है और क्या आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकड़ता है

Advertisement
Advertisement
Advertisement