दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
नैनीताल में।चल रहे मां नंदा-सुनंदा महोत्सव अपार श्रद्धा, भक्ति और भावुक विदाई के साथ संपन्न हुआ। ‘मां नंदा-सुनंदा के जयकारों’ से गूंजते माहौल के बीच, मां नैना देवी मंदिर से दोपहर 12 बजे दिव्य डोला यात्रा निकाली गई। जैसे ही मां का डोला मल्लीताल, माल रोड और तल्लीताल की सड़कों से गुजरा, पूरी नगरी भक्ति के रंग में रंग उठी। और हर तरफ मां की जय कर ही गूंज रहे थे
पिथौरागढ़ के प्रसिद्ध ‘लखिया भूत’ छोलिया नृत्य लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा
विगत 124 वर्षों की अटूट परंपरा को जीवंत रखते हुए, श्रद्धालुओं ने नयनों में आंसू और हृदय में अगले वर्ष के इंतजार की आस लिए मां को विदाई दी। नगर भ्रमण के उपरांत, पाषाण देवी मंदिर के समीप सरोवर के पवित्र जल में मां के डोले का विसर्जन किया गया।









