व्यास घाटी में मौसम का पहला हिमपात,14 हजार फीट पर गिरी सीजन की पहली बर्फ..देखें Video…

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

धारचूला। चीन सीमा से लगी व्यास घाटी में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। ऊंचाई वाले इलाकों में शीतकाल की पहली बर्फबारी के साथ बारिश शुरू होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।

करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित नाभीढांग में दोपहर चार बजे से हल्की बर्फबारी के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हुआ।कुमाऊं मंडल विकास निगम प्रबंधन के अनुसार नाभीढांग क्षेत्र में मौसम के बदलते मिजाज का असर साफ दिखाई दिया। वहीं गुंजी क्षेत्र में भी दोपहर से रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। शनिवार को भी व्यास घाटी में ठंड का प्रकोप बना रहा। अचानक हुई पहली बर्फबारी से सीमांत क्षेत्र में सर्दी बढ़ गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement