हल्द्वानी : धान खरीद नहीं होने पर पूर्व विधायक नारायण पाल ने आरएफसी कार्यालय में की तालाबंदी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में आज आरएफसी कुमाऊं के कार्यालय में हंगामा देखने को मिला सितारगंज में धान की खरीद ना होने से नाराज़ पूर्व विधायक नारायण पाल और कांग्रेस नेता ललित जोशी ने कार्यालय में तालाबंदी कर दी और धरने पर बैठ गए। नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकारी खरीद केंद्रों में धान की खरीद बंद है, जिससे किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है सितारगंज में सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद न होने से किसानों में आक्रोश है। इसी मुद्दे को लेकर पूर्व विधायक नारायण पाल और कांग्रेस नेता ललित जोशी आज हल्द्वानी के आरएफसी कुमाऊं कार्यालय पहुंचे और कार्यालय में तालाबंदी करते हुए धरने पर बैठ गए नेताओं का कहना है कि सरकारी केंद्रों में धान की खरीद बंद पड़ी है, जिसके चलते किसान बिचौलियों को सस्ते दामों पर अपना धान बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दलालों और सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से किसानों का उत्पीड़न हो रहा है, जिसे वे बर्दाश्त नहीं करेंगे “सरकारी केंद्रों पर धान की खरीद नहीं हो रही, किसान परेशान हैं, और ये सब दलालों और अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है “सरकार किसानों के साथ वादाखिलाफी कर रही है, अगर जल्द खरीद शुरू नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।वहीं इस पूरे मामले पर आरएफसी कुमाऊं चन्द्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि धान की खरीद सरकारी नियमों के तहत की जा रही है, लेकिन इस बार सरकारी रेट और प्राइवेट रेट में अंतर होने तथा धान की आवक अधिक होने के कारण दिक्कतें सामने आ रही हैं “हमारे पास धान की आवक बहुत ज़्यादा है, लेकिन प्रक्रिया के तहत खरीद हो रही है। समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा फिलहाल किसान और स्थानीय नेता दोनों ही सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। देखना होगा कि प्रशासन इस विवाद का समाधान कब तक निकाल पाता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement