हल्द्वानी में ठगी और लूट: युवक से मारपीट कर G pay से उड़ाए ₹26,000

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

लालकुआं- पीपलपानी का सामान लेने हल्द्वानी गए युवक से ठग ने हजारों रुपए की नगदी, मोबाइल, अंगूठी लूट ली, यहां तक कि उसकी बेरहमी से पिटाई लगाकर गूगल पे का यूपीआई कोड भी पूछ लिया, तथा खाते से 26000 रुपए उड़ा लिए। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने के बाद पीड़ित ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एक आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद कोतवाली पुलिस मामले में कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है। लालकुआं कोतवाली पहुंचे बिंदुखत्ता एवं हल्द्वानी से एक दर्जन से अधिक युवकों के मुखिया भगवान सिंह मेहरा ने बताया कि गत 11 फरवरी को शास्त्रीनगर बिंदुखत्ता निवासी सौरभ देउपा के पिता बच्ची सिंह देउपा के पीपलपानी के लिए सामान खरीदने निकले उनके भांजे भोला सिंह मेहरा हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन के पास पहुंचे ही थे कि अचानक एक अज्ञात व्यक्ति भोला को रोडवेज स्टेशन में मिला और पर्वतीय भाषा का प्रयोग करते हुए स्वयं को बिंदुखत्ता का निवासी बताने लगा, वह भोला को पहले पहले फुसलाकर लालकुआं लाया और अंग्रेजी शराब की दुकान के पास ले जाकर उसे शराब पिलाई तथा उसके बाद उसकी जेब में रखे 30700 रुपये, सोने की अंगूठी लूट ली, तथा धमकाकर उसका मोबाइल छीनकर गूगल पे का यूपीआई कोड भी प्राप्त कर लिया, भोले ने आरोप लगाया कि घटना के बाद वह लालकुआं कोतवाली पहुंचा और अपनी आप बीती सुनाई, परंतु पुलिस ने उसकी नहीं सुनी, इसके बाद उसने रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी। जिन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर भोले के बैंक खाते की डिटेल ली तो 26000 रुपए आरोपी द्वारा निकाल लिए गए थे। इसके बाद उन्होंने बैंक में शिकायत की, जिन खातों में पैसे गए थे वह खाते बंद कराये, इसी दौरान एक खाता बंद हुआ तो जिस खाते में पैसा गया था वह खाताधारक अपना खाता खुलवाने बैंक में पहुंचा तो पीड़ित के साथ चल रहे युवकों ने उसे दबोच कर लालकुआं कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान उक्त पक्ष द्वारा मामले की तहरीर लालकुआं कोतवाली में देते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली के निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, जल्द ही सभी आरोपियों को दबोच कर कार्रवाई की जाएगी। इधर लालकुआं कोतवाली में पहुंचे कांग्रेसी नेता हरीश पनेरु, भोला सिंह मेहरा, सौरभ देउपा, सुरेश सिंह मेहरा, नंदन बिष्ट, कमल सिंह, केसर सिंह और भगवान सिंह मेहरा सहित एक दर्जन से अधिक लोगों ने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement